CG News रायगढ़ के कागज कारखाना में जहरीली गैस का रिसाव, तबियत बिगड़ने पर 7 मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 7, 2020

CG News रायगढ़ के कागज कारखाना में जहरीली गैस का रिसाव, तबियत बिगड़ने पर 7 मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया


रायगढ़ के कागज कारखाना में जहरीली गैस का रिसावतबियत बिगड़ने पर 7 मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया

 
CG News रायगढ़ । विशाखापट्टनम में एक फार्मा कंपनी में गैस रिसाव के बाद रायगढ़ में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। गुरुवार को दिन में तेतला गांव में शक्ति पेपर में गैस लीक होने से अफरातफरी मच गई। कोरोना संकट के बीच लोगों में गैस लीकेज से दहशत फैल गई। स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुट गया है।
जहरीली गैस के रिसाव से 7 मजदूर प्रभावित हुए है, सभी को अचेत की अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। तेतला गांव में शक्ति पेपर कारखाना लॉकडाउन के दौरान बंद पड़ा था। इस कागज कारखाना में सफाई के लिए मजदूर जुटे थे। इसी दौरान जहरीली गैस का रिसाव हो गया । घायल मजदूरों का इलाज अस्पताल में जारी है, वहीं गंभीर हालत में तीन मजदूरों को रायपुर रेफर कर दिया है।
इससे पहले आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक फार्मा कंपनी में गैस रिसाव का मामला सामने आया है। गुरुवार सुबह गैस लीक होने से अफरातफरी मच गई। कोरोना संकट के बीच लोगों में गैस लीकेज से दहशत फैल गई। स्थानीय प्रशासन और नेवी ने फैक्ट्री के पास के गांवों को खाली करा लिया है। वहीं गैस लीक होन से 8 लोगों की मौत हो गई है। 300 से अधिक लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close