MP News कोरोना का कहर : मध्यप्रदेश में 3 हजार से पार हुआ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, पिछले 24 घंटे में मिले 107 नए मरीज - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 5, 2020

MP News कोरोना का कहर : मध्यप्रदेश में 3 हजार से पार हुआ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, पिछले 24 घंटे में मिले 107 नए मरीज

कोरोना का कहर : मध्यप्रदेश में हजार से पार हुआ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ापिछले 24 घंटे में मिले 107 नए मरीज


MP News भोपाल: मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, मृतकों की संख्या में भी तेजी से लगातार इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी किया है।


जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर 107 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कुल संक्रमित मरीजों की आंकड़ा 3049 हो गया है। इनमें से 176 लोगों की मौत हो चुकी है और 1000 स्वस्थ हो चुके हैं।

ये  भी पढ़े- छत्तीसगढ़ : राज्य सरकार तय करेगी प्राइवेट स्कूलों की फीस,  सरकार ने आम लोगों से मांगे सुझाव,

प्रदेश में सबसे गंभीर हालत इंदौर की है जहां अब तक 1654 मरीज पॉजिटिव मिले हैं, इनमें से 468 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 79 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं राजधानी भोपाल में अबतक 571 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 288 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 16 मरीजों की यहां मौत हुई है। इसी प्रकार धार्मिक नगरी उज्जैन अब प्रदेश में तीसरे नंबर पर है जहां 184 मामले सामने आ चुके हैं इनमें से 40 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि यहां 26 लोग ठीक हुए हैं।
 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close