राज्यपाल यूनिवर्सिटी और कॉलेज शुरू करने पर बोलीं- ऐसा सिस्टम बनाएं जिससे स्टूडेंट्स का भविष्य सुरक्षित रहे, राजनांदगांव शहर कंटेनमेंट जोन - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, June 21, 2020

राज्यपाल यूनिवर्सिटी और कॉलेज शुरू करने पर बोलीं- ऐसा सिस्टम बनाएं जिससे स्टूडेंट्स का भविष्य सुरक्षित रहे, राजनांदगांव शहर कंटेनमेंट जोन

प्रदेश की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने यूनिवर्सिटी और कॉलेज शुरू करने और मौजूदा व्यवस्था में सुधार करने के मुद्दे पर बैठक ली। वीडियो कॉन्फ्रेंस की मदद से उन्होंने तमाम कुलपतियों से ऐसा सिस्टम बनाने को कहा जिससे स्टूडेंट्स का भविष्य सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रबंधन परीक्षा की समय सारिणी बनाते समय दूरस्थ क्षेत्र में रहने वाले और प्रदेश के बाहर फंसे हुए विद्यार्थियों की आवागमन की समस्या को ध्यान में रखें। समस्या के समाधान के लिए सभी विश्वविद्यालयों में हेल्प डेस्क और हेल्पलाइन नंबर की भी व्यवस्था करने को कहा।


राज्यपाल ने कहा कि सरकारी और प्राइवेट कॉलेज में काम कर रहे संविदा, अतिथि शिक्षकों को लॉकडाउन अवधि के दौरान के वेतन भुगतान नहीं होने की शिकायतें मिली हैं, उन्हें नियमित रूप से वेतन प्रदान करें। आदिवासी क्षेत्रों में, जहां पर कनेक्टिविटी की समस्या है, वहां वैकल्पिक व्यवस्था जैसे वेबसाइट में ऑफलाइन वीडियो लेक्चर तथा सोशल मीडिया के माध्यम से शैक्षणिक सामग्री, लिंक वगैरह प्रदान करें। राज्यपाल ने कहा कि परीक्षा आयोजन के दौरान कंटेनमेंट जोन से आने वाले विद्यार्थियों के लिए पास का परीक्षा केन्द्र, और उनकी विशेष बैठक व्यवस्था की जाए।


राजनांदगांव में लॉकडाउन के हालात
राजनांदगांव के नगर निगम क्षेत्र यानी पूरे शहरी इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। बीती रात इस जिले से एक साथ 53 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। सिर्फ लखोली इलाके से 43 संक्रमित पाए गए थे। सभी संक्रमितों को इलाज के लिए भेजा गया है। यहां अब प्रशासन ने एहतियात के तौर पर बाजार को बंद करने का फैसला लिया है। लोगों को जरुरत की चीजें अब सुबह 7 बजे से 12 बजे तक मिलेंगी। इससे पहले रात 8 बजे तक बाजार खुल रहा था। लोगों से अग्राह किया जा रहा है कि वे सिर्फ एमरजेंसी में ही घरों से निकलें। लापरवाह लोगों पर कार्रवाई की भी तैयारी है।


रायगढ़ में क्वारैंटाइन सेंटर से भागा युवक
जिले के धरमजयगढ़ के मंगल भवन क्वारैंटाइन सेंटर से युवक भाग गया। युवक की आरटीपीसीआर रिपोर्ट आना बाकी थी। जैसे ही युवक के भागने की जानकारी मिली तो स्थानीय नगर पंचायत प्रशासन ने उसके गांव नीचेपारा में संपर्क कर खोजबीन शुरू की गई। नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। नीचेपारा वार्ड नंबर 11 राम मंदिर निवासी राजेश कुमार यादव 9 जून को मध्य प्रदेश के सिंगरौली से वापस लौटा था। रेड जोन और संक्रमित इलाके से आने की खबर मिलने पर उसी दिन नगर पंचायत प्रशासन ने उसे मंगल भवन में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर में उसे रखा था। सेंटर में कुल 9 लोग रह रहे थे। दो दिन बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच कराई गई तो युवक में संक्रमित होने के लक्षण दिखाई दिए। जिस पर उसके सैंपल लिए गए।


बिलासपुर एसपी ने क्वारैंटाइन सेंटर का जायजा लिया
एसपी प्रशांत अग्रवाल ने जिले के ग्रामीण इलाके के क्वारैंटाइन सेंटर,कंटेन्मेंट जोन और पचपेड़ी थाना और मल्हार चौकी का औचक निरीक्षण किया। पचपेड़ी थाना एवं मल्हार चौकी में लंबित अपराध, मर्ग, शिकायत की समीक्षा कर थाना-चौकी प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कोरोनावायरस संक्रमण के रोकथाम के लिए क्वारैंटाइन सेंटर एवं कंटेनमेंट ज़ोन बनाए गए हैं। उनका भी निरीक्षण कर तैनात पुलिसकर्मी, एसपीओ, कोटवार व अन्य कर्मियों को दिशा निर्देश देते हुए उनकी सुरक्षा के संबंध में भी गाइड किया। उन्होंने क्वारैंटाइन सेंटर के रजिस्टर का भी अवलोकन कर सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर वहाँ के प्रवासियों से भी चर्चा किया। एसपी के साथ एसडीओपी सुनील डेविड थाना प्रभारी पचपेड़ी व मल्हार चौकी प्रभारी व अन्य स्टाफ मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तस्वीर राजभवन की है। यहां राज्यपाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस की मदद से सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों से बात की।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zOCj9N

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close