CG News छत्तीसगढ़: कोरोना के साथ साथ पीलिया का कहर, राजधानी में 24 घंटों में पीलिया के 24 नए मरीज मिले, कुल आंकड़ा 719 पंहुचा - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 5, 2020

CG News छत्तीसगढ़: कोरोना के साथ साथ पीलिया का कहर, राजधानी में 24 घंटों में पीलिया के 24 नए मरीज मिले, कुल आंकड़ा 719 पंहुचा


छत्तीसगढ़: कोरोना के साथ साथ पीलिया का कहर, राजधानी में 24 घंटों में पीलिया के 24 नए मरीज मिले, कुल आंकड़ा 719 पंहुचा,

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पीलिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में पीलिया के 24 नए मरीज मिले हैं, जानकारी के मुताबिक रायपुर में पीलिया पीड़ितों की संख्या 719 हो गई है। अब तक 76 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पीलिया के कारण एक गर्भवती महिला समेत 2 महिलाओं की मौत हो चुकी है। राजधानी में पीलिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। जलशोधन केंद्र के मीडियम बदलने के बावजूद पीलिया का प्रकोप रोकने में प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है।
राजधानी में पीलिया का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शहर में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के साथ ही पीलिया के इलाके भी बढ़ रहे हैं। आपको बता दें कि शहर में अब तक पीलिया के 719 मामले सामने आए थे, 24 नए मामलों के साथ ये संख्या बढ़कर 719 हो गई है। बता दें कि जिन इलाकों में पीलिया के मरीज मिले हैं। उन इलाकों में अभी मरीजों के इलाज के साथ पाइप लाइन बदलने की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन कोरोना लॉकडाउन के कारण काम जल्दी पूरा नहीं हो पा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close