Chhattisgarh News शहर से बाहर जाने वालों की अनुमति के जिला प्रशासन ने तीन विशेष अधिकारी नियुक्त किये है, देखिए सूची - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 5, 2020

Chhattisgarh News शहर से बाहर जाने वालों की अनुमति के जिला प्रशासन ने तीन विशेष अधिकारी नियुक्त किये है, देखिए सूची


शहर से बाहर जाने वालों की अनुमति के जिला प्रशासन ने तीन विशेष अधिकारी नियुक्त किये है, देखिए सूची


Chhattisgarh News रायपुर: कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने पूरे देश में 17 मई तक लॉक डाउन कर दिया है। इस दौरान सरकार ने जहां एक ओर जरूरी सहित गैर जरूरी सेवाओं को खोलने की अनुमति दे दी है। साथ ही सरकार ने दूसरे राज्यों में फंसे श्रमिकों की घर वापसी के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई, ताकि मजदूरों को अपने राज्य में आने के लिए कोई भी दिक्कत न हो। 
रायपुर जिला प्रशासन ने शहर से बाहर जाने वालों की अनुमति के लिए तीन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
जारी आदेश के अनुसार मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना जाने वालों की अनुमति के लिए विनीत नंदनवार को नियुक्त किया गया है। वहीं, पद्मिनी भोई को उत्तर प्रदेश,झारखंड बिहार जैसे राज्यों का जिम्मा सौंपा गया है। साथ ही अपर कलेक्टर एनआर साहू को गुजरात राजस्थान तमिलनाडु सहित उत्तराखण्ड का प्रभारी नियुक्त किया गया है।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close