MP News मध्यप्रदेश में आज 106 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 5, 2020

MP News मध्यप्रदेश में आज 106 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन


मध्यप्रदेश में आज 106 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग ने  जारी किया मेडिकल बुलेटिन 

भोपाल: मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। साथ ही मृतकों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी किया है।
जारी किया गया बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर 106 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कुल संक्रमित मरीजों की आंकड़ा 2942 हो गया है। इनमें से 165 लोगों की मौत हो चुकी है और 856 स्वस्थ हो चुके हैं।
प्रदेश में सबसे गंभीर हालत इंदौर शहर की है जहां अब तक 1611 मरीज पॉजिटिव मिले हैं, इनमें से 362 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 77 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं राजधानी भोपाल में अबतक 563 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 266 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 15 मरीजों की यहां मौत हो चुकी है। इसी प्रकार उज्जैन अब प्रदेश में तीसरे नंबर पर है जहां 166 मामले सामने आ चुके हैं इनमें से 35 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि यहां 18 लोग ठीक हो चुके हैं।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close