Chhattisgarh News श्रमिकों का किराया राज्य सरकार करेगी वहन, कहा- स्पेशल ट्रेन की हो जल्द व्यवस्था - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, May 4, 2020

Chhattisgarh News श्रमिकों का किराया राज्य सरकार करेगी वहन, कहा- स्पेशल ट्रेन की हो जल्द व्यवस्था

श्रमिकों का किराया राज्य सरकार करेगी वहन, कहा- स्पेशल ट्रेन की हो जल्द व्यवस्था

Chhattisgarh News रायपुर. देशभर में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को वापस लाने के लिए राज्य सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। अब आने वाले श्रमिकों का किराया राज्य सरकार के द्वारा वहां किया जायेगा। सरकार ने केंद्र से श्रमिकों के लिए जल्द ही स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए कहा है। साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर परिवहन आयुक्त ने रेलवे को पत्र लिखा है। इसमें ट्रेन से आने वाले श्रमिकों का किराया देने की बात कही गई है। 
परिवहन आयुक्त डाॅ. कमलप्रीत सिंह ने रायपुर के डिवीजनल रेलवे मैनेजर श्याम सुंदर गुप्ता को पत्र लिखकर सरकार की मंशा की जानकारी दे दी है। साथ ही यह कहा है कि छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को लाने के लिए रेलवे उचित कार्यवाही करे। पत्र में कहा गया है कि कोविड-19 के तहत तीसरा लाॅकडाउन 4 मई से आने वाले दो सप्ताह के लिए हुआ है। ऐसे में श्रमिकों काे लाने के लिए राज्य सरकार स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था चाहती है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close