Chhattisgarh News मुख्यमंत्री ने पीएम को लिखा पत्र : लाॅकडाउन में ड्यूटी कर रहे पुलिस, निकाय, जिला प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों को भी माना जाए स्वास्थ्यकर्मी, उन्हें भी मिलना चाहिए बीमा का लाभ - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, May 3, 2020

Chhattisgarh News मुख्यमंत्री ने पीएम को लिखा पत्र : लाॅकडाउन में ड्यूटी कर रहे पुलिस, निकाय, जिला प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों को भी माना जाए स्वास्थ्यकर्मी, उन्हें भी मिलना चाहिए बीमा का लाभ

मुख्यमंत्री ने पीएम को लिखा पत्र : लाॅकडाउन में ड्यूटी कर रहे पुलिस, निकाय, जिला प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों को भी माना जाए स्वास्थ्यकर्मी, उन्हें भी मिलना चाहिए बीमा का लाभ


Chhattisgarh News रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री को फिर एक पत्र लिखा है। इस बार मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी, निकाय कर्मचारी, और जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारियों को बीमा योजना का लाभ देने की मांग रखी है। मुख्यमंत्री बघेल ने  कहा है कि स्वास्थ्य कर्मियों की तरह भी अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसे में इन्हें भी 50 लाख रुपए की बीमा योजना का लाभ मिलना चाहिए।
ये भी पढ़े - कोरोना महामारी : प्रदेश के लिए राहत की बड़ी खबर, कोरोना के ११५ मरीज हुए ठीक 
प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा, भारत सरकार ने स्वास्थ्य सेवाकर्मियों के लिए 50 लाख रुपए के बीमा योजना की घोषणा की गई है। इस योजना में स्थानीय स्तर पर ड्यूटी कर रहे अधिकारी-कर्मचारियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज अंतर्गत शामिल किया जाए। ये हजारों कर्मचारी और अधिकारी दिन-रात लाॅकडाॅउन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।  

ये भी पढ़े -कोरोना महामारी : छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए कोरोना मरीज

सीएम  बघेल ने पत्र में कहा की : अपने कर्तव्य के निर्वहन के दौरान कई कर्मचारी और अधिकारी भी कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं। अध्यादेश के तहत स्वास्थ्य सेवाकर्मी' में महामारी को रोकने के लिए ड्यूटी करने वाले भी शामिल हैं। इसे देखते हुए उन सभी को भी स्वास्थ्यकर्मी की श्रेणी में लाते हुए स्वास्थ्य बीमा का लाभ प्राप्त होना चाहिए। योजना में पुलिसकर्मी, स्थानीय निकाय और जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल किए जाएं।  
ये भी पढ़े -छत्तीसगढ़ में शराब की होगी होम डिलीवरी, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खुलेंगी दुकाने, अब एक व्यक्ति काे मिलेगी 5000 एमएल शराब

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close