कोरोना महामारी : प्रदेश के लिए राहत की बड़ी खबर, कोरोना के ११५ मरीज हुए ठीक
मध्यप्रदेश न्यूज़ : इंदौर। प्रदेश में कोरोना
संकट से जूझ रहे इंदौर शहर के लिए बड़ी राहत की खबर सामने सामने आई है, यहाँ आज एक साथ 115 मरीज ठीक होकर उनको डिस्चार्ज किया गया हैं। ये सभी मरीज
कोरोना से पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट रहे हैं। ये न
सिर्फ आम जनता के लिए बल्कि प्रशासन के लिए भी अच्छी खबर है। आज अलग अलग
कोविड कोरोना अस्पतालों से 115 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं ।
ये भी पढ़े -कोरोना महामारी : छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए कोरोना मरीज
जिसमें एमआरटीवी से 1, अरविंदो हॉस्पिटल 54,
प्रेसिडेंट पार्क 19, चोइथराम हॉस्पिटल 3,
वॉटर लीली 27, और रॉबर्ट नर्सिंग से 11 शामिल हैं। मौके पर हॉस्पिटल प्रबंधन ने डिस्चार्ज हुए सभी मरीजों को ताली
बजाकर हॉस्पिटल से विदाई दी। बड़ी संख्या में लगातार इंदौर शहर से जिस तरह से
संक्रमित मरीज सामने आ रहे थे ठीक उसी तरह से अब इंदौर शहर से मरीजों के ठीक होने
का सिलसिला भी बड़ी संख्या में शुरू हो गया है । ठीक
होने वाली मरीज का कहना है कि हॉस्पिटल में का ख्याल रखा जाता था
समय पर खाना समय पर दवाई और पूरी तरीके से ट्रीटमेंट दिया जा रहा था जिसके लिए वे
सभी डॉक्टर्स और प्रदेश सरकार के मुखिया का बहुत धन्यवाद प्रेषित करते हैं और ऐसी परिस्थिति में कोरोना वायरस किस तरीके से उनकी सेवा में लगे हैं इसके लिए वे सभी
का दिल से धन्यवाद करते हैं ।
ये भी पढ़े -छत्तीसगढ़ में शराब की होगी होम डिलीवरी, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खुलेंगी दुकाने, अब एक व्यक्ति काे मिलेगी 5000 एमएल शराब
बता दें कि इस वक्त इंदौर में मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा
मरीज हैं, मध्यप्रदेश में मरीजों की संख्या 2766 तक पहुंच गई
हैं। वहीं इंदौर में यह संख्या 1545 तक पहुंच गई है, जहां अब तक 65 मौतें भी हो चुकी है। वहीं राजधानी
भोपाल में 526 मरीज मिले हैं उनमें से 14 की मौत हो चुकी है।

No comments:
Post a Comment