Chhaattisgarh News : कोरोना महामारी : छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए कोरोना मरीज - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, May 3, 2020

Chhaattisgarh News : कोरोना महामारी : छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए कोरोना मरीज


कोरोना महामारी : छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए कोरोना मरीज

 

Chhaattisgarh News रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ में 14 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में अब छत्तीसगढ़ में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है। वहीं, अब छत्तीसगढ़ में एक्टीव मरीजों की संख्या 21 हो गई है। बता दें कि प्रदेश में अब तक 36 कोरोना संक्रमित ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। सभी मरीजों की पुष्टि आरटी-पीसीआर से जांच की गई है।
बताया जा रहा है कि जो नए १४ मरीज मिले है वह दुर्ग और कवर्धा इलाके से आए हैं। इनमें से दुर्ग जिले के 8 और कवर्धा जिले के 6 मरीजों की पुष्टि हुई है। कवर्धा में मिले मरीज महाराष्ट्र से आए हैं। दुर्ग में आनंद नगर, बोरसी और सुपेला और भिलाई इलाके से मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, प्रदेश में कल तक 18 हजार 881 संभावित लोगों के सैंपल जांच के लिए जा चुके हैं। इनमें 17,963 की रिपोर्ट निगेटिव आए हैं। जबकि 875 की जांच अभी जारी थी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close